जानें ब्रजभूमि में कब मनाई जाएगी कौन सी होली?

जिस तरह अयोध्या में दीवाली का बेसब्री से इंतज़ार रहता है, ठीक उसी तरह बज्रभूमि में लोग होली का इंतज़ार करते हैं। रंगों का त्यौहार होली एक ऐसा पर्व माना जाता, जिसमें न केवल देश के बल्कि विदेश के लोग भी आकर रंग जाते हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार होली का संबंध राधा रानी व श्री कृष्ण से संबंधित है। जिस कारण होली के अवसर पर बज्रभूमि अलग ही रंग में दिखाई देती हैै। बता दें ब्रज में होली शुरू होने के कुछ हफ़्ते पहले ही इसकी धूम दिखाई देनी शुरू हो जाती। पूरा ब्रज इस दौरान होली के रंगों के साथ साथ श्री कृष्ण की भक्ति में डूबा पाया जाता है। प्राचीन समय से ही यहां केवल रंग ही नहीं बल्कि लड्डू और लठमार होली भी खेली जाती है। तो आइए जानते हैं इस बार ब्रजभूम‍ि में क‍िस द‍िन कहां कौन सी होली खेली जाएगी-

अगर बात करें ब्रज की सबसे पहले होली की तो, यह 22 मार्च को मनाई जाएगा। मान्यताओं के अनुसार इस दिन राधा रानी के गांव बरसाना में लड्डू से होली जाएगी। इसके बाद 23 मार्च यानि ठीक अगले दिन बरसाना के नंदगांव में हुरयारों संग बरसाना की हुरयारिन लठमार होली खेलेंगी। 24 मार्च को नंदगांव में लठमार होली का आयोजन होगा। तो वहीं 25 मार्च तो बांके बिहारी मंदिर में फूल और रंगभरनी होली मनाई जाएगी।

इसके अलावा 26 मार्च को गोकुल में होली खेली जाएगी। वृंदावन में 27 मार्च को अबीर और गुलाल का रंग चढ़ेगा। 28 मार्च को बांके ब‍िहारी मंद‍िर में होल‍िका दहन संपन्न होगा तथा 29 मार्च को द्वारकाधीश मंद‍िर और ब्रज में पानी के साथ रंगों की होली खेली जाएगी।

होली की तारीखें-
22 मार्च सोमवार लड्डू होली श्रीजी मंद‍िर
23 मार्च मंगलवार लठमार होली बरसाना
24 मार्च बुधवार लठमार होली नंद भवन में
25 मार्च गुरुवार फूलों वाली और रंगभरनी होली बांके बिहारी मंद‍िर
25 मार्च गुरुवार स्‍पेशल इवेंट पूरे मथुरा और कृष्‍ण मंद‍िर में
26 मार्च शुक्रवार गोकुल होली
27 मार्च शन‍िवार वृंदावन में व‍िधवाओं की होली
28 मार्च रव‍िवार होल‍िका दहन बांके ब‍िहारी मंद‍िर और मथुरा विश्राम घाट
29 मार्च सोमवार को द्वारकाधीश मंद‍िर और ब्रज में पानी के साथ रंगों की होली
 

Leave a Reply