अलवर में सीमा विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े, गाड़ियों में की तोड़फोड़

अलवर. अलवर (Alwar) के टपूकड़ा में किन्नरों के दो गुट सीमा विवाद (Border Dispute) को लेकर आपस में भिड़ गये. किन्नरों (Shemales) के दोनो पक्षों ने वहां खड़ी गाड़ियों पर पत्थर बरसा दिये, जिसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में सीमा विवाद और पैसे वसूलने को लेकर विवाद हुआ था. किन्नरों का एस समूह यहां पर बधाई मांगने पहुंचा था. लेकिन वहीं पर दूसरा गुट भी पहुंच गया और दोनों गुट क्षेत्र में अपना अधिकार बताते हुए एक-दूसरे से उलझ गया.
झगड़े के बाद दोनों गुटे के किन्नर एकजुट होकर टपूकड़ा थाने पहुंचे और और एक दूसरे गुट के खिलाफ शिकायत दी. घटना भिवाड़ी के टपूकड़ा कस्बे की है. थाने में पहुंचने पर पुलिस ने कुछ किन्नरों को हिरासत में लिया है.बताया जा रहा है कि किन्नरों के दोनों गुटों के बीच बहुत समय पहले से विवाद चल रहा था. थाने के बाहर भारी संख्या में जुटे किन्नरों को देखकर स्थानीय लोग थाने पहुंच गये औ लोगों ने मामले की जानकारी ली.
बता दें कि यहा किन्नरों के बीच वर्जस्व की लड़ाई पुरानी है. इसके पहले भी. पपला जेल शिफ्टिंग के समय खैरथल में किन्नरों का एक गुट पकड़ा गया था, जिसके पास से लाठी डंडे व लोहे की रॉड़ बरामद हुई थी. इस मामले को भी उसी प्रकरण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा. केवल राजस्थान में ही नहीं बल्कि देश के उन सभी जगहों पर जहां किन्नर हैं सीमा विवाद को लेकर लड़ते रहते हैं. क्योंकि बधाई मांगने और क्षेत्र में लोगों से पैसे मांगकर ये लोग मोटी रकम वसूलते हैं. इसलिए क्षेत्र इसके लिए एक तरह से पैसे छापने की मशाीन होते हैं, जिसको लेकर किन्नरो के गुट आमने-सामने आ जाते हैं. कई बार तो इनके बीच खूनी संघर्ष तक हो जाता है. ऐसे में पुलिस सख्त कार्रवाई करके ही ऐसे मामलो को रोक सकती है.
