प्रदेश भाजपा आर टी आई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  बने विष्णु  

बिलासपुर । प्रदेश भाजपा  आरटीआई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने विष्णु सोनी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु साय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति तथा डॉ विजय शंकर मिश्रा प्रदेश संयोजक भरतीय जनता पार्टी सूचना का अधिकार प्रकोष्ट छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्य समिति एवं जिला संयोजक की घोषणा की गई है, वही पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के कट्टर समर्थक माने- जाने वाले विष्णु सोनी को प्रदेश भाजपा आर टी आई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
 विष्णु सोनी पूर्व में भी पार्टी में अहम पदों में रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर्तव्यपूर्ण करते आये है, जिसमे जिला बिलासपुर से अति लोकप्रिय कर्मठ जुझारू मिलनसार समाजसेवी सोनी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु सोनी को प्रदेश भाजपा आरटीआई प्रकोष्ट के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया। 
विष्णु सोनो ने कहा कि संगठन ने जो मुझे पर दायित्व सौप है उस पद का मैं जिम्मेदारी से  निर्वाहन करूंगा और    पार्टी को विस्तार तक पहुचने में कोई कसर नही छोडूंगा साथ ही तन-मन लगन के साथ कार्य कर सदैव तत्पर रहूंगा।  इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा संगठन और भजपा के पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष है तथा शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित किया है।
 

Leave a Reply