गुजरात में लॉकडाउन या दिन का कर्फ्यू नहीं, लोग भयभीत न हों : मुख्यमंत्री

अहमदाबाद | मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में कोरोना के केसों में लगातार वृद्धि के चलते लॉकडाउन या दिन का कर्फ्यू नहीं लगेगा| लॉकडाउन और दिन के कर्फ्यू की अफवाहों से लोगों को भयभीत नहीं होने की विजय रूपाणी ने अपील की है| बता दें कि शुक्रवार को गुजरात में एक ही दिन में कोरोना के 1415 केस सामने आए थे और तीन मरीजों की मौत हो गई थी| सबसे अधिक सूरत शहर जिले में 450 से केस सूरत में अहमदाबाद 344 कोरोना संक्रमित मरीज दर्ज हुए थे| लगातार बढ़ते केसों को देखते हुए लोगों में राज्य में फिर एक बार लॉकडाउन या दिन का कर्फ्यू लगने की अफवाह थी| मुख्यमंत्री ने शनिवार को ऐसी सभी अफवाहों का खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य में लॉकडाउन या दिन का कर्फ्यू नहीं लगेगा| हांलाकि शनिवार और रविवार को मोल-सिनेमा होल बंद रहेंगे, ताकि यहां लोगों की भीड़ जमा न हो| मुख्यमंत्री ने लोगों को भयभीत होने के बजाए सतर्क रहने की अपील की| राज्य में रोजाना कोरोना के जितने मरीज सामने आ रहे हैं, उससे पांच गुना अधिक अस्पताल में बैड तैयार रखने के आदेश दिए गए हैं| राज्य सरकार प्रति दिन स्थिति की समीक्षा कर रही है| उन्होंने कहा कि केवल गुजरात ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और उन राज्यों में गुजरात से कहीं अधिक केस सामने आ रहे हैं| गुजरात में जनवरी और फरवरी में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई थी और देश में भी संक्रमण पर रोक लगी थी| लेकिन मार्च महीने से कोरोना के केसों ने फिर रफ्तार पकड़ी थी| महाराष्ट्र और पंजाब में तो कोई चुनाव भी नहीं थे, इसके बावजूद वहां कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है| महाराष्ट्र में प्रति दिन 25000 हजार और पंजाब में 2500 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हो रहे हैं| गुजरात में कोरोना के केसों में वृद्धि जरूर हुई है लेकिन अन्य राज्यों के मुकाबले कम हैं और सरकार ने इसकी रोकथाम की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं| मुख्यमंत्री ने कहा कि भूतकाल में तीन दफा कोरोना की पिक लहर आ चुकी है और समय को भी संयम और धैर्य के साथ बिता दिया| मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए लोग कोविड नियमों का पालन करें और अफवाहों से बचें| मौजूदा वक्त में कोरोना से बचने के दो ही तरीके हैं पहला मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं और टीका जल्द लगवाएं| उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से गुजरात में आवागमन चालू है और बाहर से गुजरात आनेवाले लोगों का स्क्रीनिंग किया जा रहा है| भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रमों का स्थगित कर दिया है| सभी सरकारी कार्यक्रम भी रोक दिए गए हैं| बजट सत्र होने की वजह से विधानसभा में समय पर बजट पारित कराना जरूरी है|
