जॉन अब्राहम की “सत्यमेव जयते 2” ईद पर होगी रिलीज, “राधे” से होगी टक्कर

मुंबई । जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म "सत्यमेव जयते 2" को ईद 2021 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के नए पोस्टर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की "राधे" को टक्कर देगी। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है और इस पार्ट में जॉन अब्राहम बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले जारी पोस्टर में जॉन अब्राहम मूछों में नजर आ रहे हैं। पोस्टर से जाहिर होता है कि पहली ही फिल्म की तरह इस बार भी जॉन अब्राहम दर्शकों को एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि दर्शकों को सलमान खान की ईद रिलीज फिल्म का बड़ा क्रेज रहता है। सलमान द्वारा ईद पर "राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर अभी से लोगों की उत्सुकता बढ़ गयी है। सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान की इस फिल्म की स्टोरी एक कोरियन फिल्म से प्रेरित बताई जा है। फिल्म "द आउटलॉज" एक फुल पैक्ड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इससे पहले भी 2019 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म "भारत" की कहानी को कोरियन फिल्म "ऑड टू माय फादर" से इंस्पायर्ड बताया गया था। फिल्म उस साल की हिट फिल्मों में हुई थी। अब इन दो बड़ी फिल्मों का एक साथ रिलीज होना फैंस को कंफ्यूज कर सकता है।
