परमबीर के ‘लेटर बम’ से जाएगी देशमुख की कुर्सी? NCP नेता बोले- सवाल ही नहीं उठता

नई दिल्ली, एंटीलिया-सचिन वाझे केस ने महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार में घमासान छिड़ गया है। राज्य के पूर्व पुलिस कमिशनर परमबीर सिंह की ओर से चिट्ठी लिखकर गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब उनके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ने लगी है। उधर, विपक्षी तो क्या महाराष्ट्र सरकार में शामिल कांग्रेस के नेता भी पूरे घटनाक्रम को लेकर एनसीपी चीफ शरद पवार की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बढ़ते दबाव के बीच शरद पवार ने दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं संग बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान अनिल देशमुख को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
