बांकुड़ा में बोले PM मोदी- 10 साल तक दीदी ने धोखा दिया अब हार से डर रहीं

मेदिनीपुर| पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एगरा में हुई अमित शाह की रैली में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के पिता व टीएमसी सांसद शिशिर अधिकारी और उनके भाई दिब्येंदु अधिकारी ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया.
पीएम मोदी ने कहा कि दीदी ने 10 साल तक धोखा दिया है और वह हार के डर से बौखला गई हैं.पीएम मोदी ने कहा कि दीदी मैं आपको बंगाल के लोगों के विकास को, सपनों को लात नहीं मारने दूंगा. पीएम मोदी ने कहा कि दीदी बंगाल की परंपरा का अपमान कर रही हैं. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में कट मनी, टोलबाजी, सिंडिकेट का खेल चल रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि अब असल परिवर्तन होगा, भाजपा की सरकार बंगाल के लोगों के लिए विकास करेगी. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों ने ठान लिया है 2 मई आच्छे दीदी जाच्छे, और आसोल परिबॉर्तन आच्छे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों का इतना प्यार मिला कि हर तरफ लोग ही दिख रहे हैं. माताओं, बहनों ने हमें प्यार दिया
