धन लाभ के लिए घर में रखना चाहिए ये खास पौधा, इन बातों का भी रखें ध्यान

ऐसी मान्यता है कि मोर के पंखों के समान नजर आने वाले इस पौधे में धन को अपनी ओर आकर्षित करने का प्राकृतिक गुण होता है। मयूरपंखी का पौधा लगाने के कुछ नियम बनाए गए हैं ताकि उसका पूर्ण शुभ प्रभाव मिल सके। ये नियम और इससे होने वाले फायदे इस प्रकार हैं.
1. मयूरपंखी का पौधा सदैव जोड़े में लगाया जाता है। यानी दो पौधे एक साथ लगाने से ही यह प्रभावकारी बनता है।
2. मयूरपंखी के पौधे को घर के गार्डन में या इनडोर प्लांट के रूप में घर के अंदर भी लगाया जा सकता है। यह सजावटी पौधे के रूप में कई घरों की शोभा बढ़ाता है।
3. मयूरपंखी के पौधे यदि घर के अंदर लगा रहे हैं तो ऐसी जगह का चयन करें जहां से इस पर पर्याप्त धूप पड़ती हो। 4. इस पौधे को घर के बाहर लगा रहे हैं तो मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने लगाएं।
5. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, पैसा ठहरता नहीं है तो मयूरपंखी का पौधा जरूर लगाएं।
6. किसी कारणवश यदि मयूरपंखी का पौधा सूख जाए तो उसे निकालकर फेंक दें और तुरंत दूसरा पौधा लगाएं।
7. मयूरपंखी के पौधे के समीप कभी भी धूप-दीप न लगाएं। इससे पौधे का विपरीत प्रभाव होता है।
8. जिन लोगों को राहु की महादशा चल रही हो उन्हें यह पौधा लगाने से पीड़ा से राहत मिलती है।
