पहले बल्लेबाजी की धारणा तोड़ना चाहते थे : पांड्या

अहमदाबाद । भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा कि विश्व कप को देखते हुए हम इस सीरीज में कुछ चीजों को आजमाना चाहते थे जिसमें हम सफल रहे हैं। हम लोगों के बीच पहले बल्लेबाजी की धारणा तोड़ना चाहते थे और वास्तव में ऐसा करके बहुत अच्छा अनुभव कर रहें हैं। विकेट ने हमें अधिक विविधताओं का उपयोग करने की अनुमति दी और तय किया कि बल्लेबाजों को उनके क्षेत्र में कुछ भी नहीं मिल रहा है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को आखिरी टी20 मैच में 36 रन से हराकर सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया है। अंतिम मैच में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम को आमंत्रित किया। इस मैच में रोहित और विराट की सलामी जोड़ी ने 94 रन की साझेदारी की। इसके बाद विराट और हार्दिक की जोड़ी ने टीम के स्कोर को 224 तक ले गए। मैच जीतने पर हार्दिक ने कहा कि मैं अपने गेंदबाजी एक्शन पर भी काम कर रहा हूं।
हार्दिक ने कहा कि मैं अपने गेंदबाजी एक्शन को ठीक करने पर काम कर रहा हूं लेकिन दिन के अंत में आप सोचते हैं कि आप किस तरह की गेंदबाजी करना चाहते हैं, यह थोड़ा कठिन है लेकिन मैं वास्तव में अच्छी तरह से नकल करने की कोशिश कर रहा हूं। जब मैं बल्लेबाजी करता हूं तो एक बल्लेबाज के रूप में सोचता हूं और जब गेंदबाजी करता हूं तो एक गेंदबाज के रूप में सोचता हूं।
