भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा में अगले 48 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार;

भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा में अगले 48 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; ओले भी गिर सकते हैं
राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह बादल छाने के बाद बारिश हुई। यहां 0.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश में सोमवार को फिर मौसम बदल गया है। राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह बादल छाने के बाद बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में गरज चमक के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान बताया है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। इसके कारण बादल बन रहे है। इसी वजह से भोपाल में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। यहां 0.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। साथ ही 23 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसमें भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिला में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार बताए गए हैं। यहां ओले भी गिर सकते है। इसके बाद 24 मार्च को बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
रतलाम में अधिकतम तापमान 37.6 दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान रतलाम में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान मंडला में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस,ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और 18.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
