राजबाड़ा सहित हर चौराहे पर खड़े होकर लोगों ने कोरोना से लड़ने का संकल्प लिया

11 बजे सायरन बजा कर कोविड प्रोटोकाल को याद दिलाया; राजबाड़ा सहित हर चौराहे पर खड़े होकर लोगों ने कोरोना से लड़ने का संकल्प लिया

इंदौर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए फिर से सैंपलिंग तेज कर दी गई है।

शहर में मंगलवार सुबह 11 बजे 2 मिनट के लिए सायरन बजेगा। हर चौराहे पर लोगों को रोककर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजेशन करने की याद दिलाया गया। कलेक्टर ने सभी से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता का परिचय देते हुए एकजुट प्रयास करें। कोरोना से रोकथाम के लिए मास्क पहनना बेहद ज़रूरी है।

इंदौर के राजबाड़ा पर विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ संभागायुक्त पवन शर्मा, आईजी हरिनारायणचारी मिश्रा, कलेक्टर मनीष सिंह ने मेरी सुरक्षा मेरी मेरा मास्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस दौरान शपथ ली और लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए।

कहां पर क्या…

मुख्यमंत्री के आह्वान पर मेरा मास्क मेरी सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत विधायक रमेश मेंदोला द्वारा नंदा नगर साईं मंदिर के पास, आकाश विजयवर्गीय द्वारा राजबाड़ा पर, पूर्व महापौर व विधायक मालिनी गौड़ द्वारा शीतला माता बाजार में। वहीं, महेंद्र हार्डिया आदर्श रोड पलासिया पर मास्क लगाने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply