सर्वहित व्यापार मंडल की “सेक्टर 6 नीलमथा रोड ईकाई का हुआ गठन

लखनऊ । सेक्टर 6 नीलमथा रोड के व्यापारियों की बैठक बालाजी कॉम्प्लेक्स में हुई , जिसमे व्यापारियों ने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में “सेक्टर 6 नीलमथा रोड“ व्यापार मंडल का गठन किया जिसमे सर्वसम्मति से गणेश पाल को अध्यक्ष, वरिष्ठ महामंत्री  बी एस तिवारी, कोषाध्यक्ष अमित मिश्रा, महामंत्री  सत्येन्द्र कुशवाहा,  वसीम अहमद, उपाध्य्क्ष अमित चौधरी , आलोक अवस्थी, संगठन मंत्री श्री संजय सिंह, दीपक कुमार, संयुक्त मंत्री  रवि कुमार  मीडिया प्रभारी विनोद यादव को मनोनीत किया गया| प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने नवनियुक्त  ईकाई को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व्यापारियों की समस्यओं के निस्तारण के लिए सदैव उपस्तिथ रहेंगे | जिला उपाध्यक्ष श्री सोम कुमार यादव  ने बताया कि होली के बाद “सेक्टर 6 नीलमथा रोड“  भव्य शपथ ग्रहण  व होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा |
इस मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी अफज़ल अहमद, अजय वर्मा, राहुल वर्मा, मोहम्मद महमूद, सानु सिंह , आशीष जयसवाल , विष्णु यादव , रामेन्द्र यादव, दुर्गेश कुमार गुप्ता, सोनू पाल, राजेश कुमार, सन्तोष कुमार, प्रदीप कुमार, धनञ्जय सिंह यादव, सहित भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply