होम आईसोलेट के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर कोविड टेस्ट कराएं

कोरबा| आयुक्त एस.जयवर्धन ने निगम के जोन कमिश्नरों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना पाजिटिव आए होम आईसोलेट व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की पता साजी करें तथा उनका कोविड टेस्ट कराएं। होम आईसोलेशन पर रह रहे कोविड पाजिटिव व्यक्तियों पर नजर रखें तथा यह देखें कि उनके द्वारा होम आईसोलेशन के नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।
