धवन ने राहुल की जमकर सराहना की

पूणे । भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने युवा बल्लेबाज लोकेश राहुल की जमकर तारीफ की है। धवन ने कहा कि राहुल ने एक शानदार पारी खेली है। धवन ने कहा, ये देखकर अच्छा लगा कि राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। वह क्लास प्लेयर है। राहुल के हाल ही के मैचों में खराब प्रदर्शन पर धवन ने कहा कि ऐसा हर खिलाड़ी के साथ होता है। ये एक चैम्पियन प्लेयर को और भी मजबूत बनाता है। वह पहले से और मजबूत बन गया है।
धवन ने कहा, ये खेल का हिस्सा है, जो एक अच्छा खिलाड़ी होता है वह हमेशा ही अच्छा रहता है। उसे पता होता है कि एक खराब दौर होता है जो निकल जाएगा। जैसे उसने राहुल ने वापसी की और क्रुणाल ने हमें 300 के पार पहुंचाया, ये देखना काफी अच्छा था। उन्होंने कहा ये पारी राहुल में बहुत मनोबल पैदा करेगी और आप उसे और बेहतर तरीके से खेलते हुए देखेंगे।
