रिटायर्ड एएसआई की कोरोना से मौत, तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती थे

राजकोट | शहर में रिटायर्ड एएसआई की कोरोना से मौत से परिवार समेत पुलिस बेडे में शोक व्याप्त है| राजकोट पुलिस कंट्रोल और एसीबी में सेवा कर चुके एएसआई अशोकभाई पन्नालाल घेलानी की एक सप्ताह पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह होमकोरन्टाइन थे और उपचार चल रहा था| दो दिन पहले तबियत बिगड़ने और सांस लेने में तकलीफ के बाद अशोकभाई को बीते दिन राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जहां देर रात अशोकभाई ने दम तोड़ दिया| अशोकभाई की मौत से परिवार समेत पुलिस बेड़े में शोक की लहर दौड़ गई| राजकोट में कोरोना का पहला केस सामने आने के बाद पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्रों को कंटेंटमेंट करने, संक्रमित मरीज के संपर्क में आनेवालों का ट्रेसिंग कर उन्हें कोरन्टाइन करने के अलावा लॉकडाउन व अनलॉक के दौरान लगातार पुलिस जवान और अधिकारियों के संपर्क में रहनेवाले अशोकभाई कोरोना संकट के दौरान राजकोट पुलिस कंट्रोल रूम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी| अपने कार्यकाल के दौरान अशोकभाई ने राजकोट क्राइम ब्रांच, पुलिस कंट्रोल रूम समेत एसीबी में उल्लेखनीय सेवा दी है|

Leave a Reply