पति ने सो रही पत्नी का कुल्हाड़ी से काटा एक हाथ और दूसरे की अंगुलियां,

पति ने सो रही पत्नी का कुल्हाड़ी से काटा एक हाथ और दूसरे की अंगुलियां, डाॅक्टर बोले- एक हाथ की 3 अंगुलियां काम करने की उम्मीद नहीं
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
17 दिन में ऐसी तीसरी वारदात, भोपाल और सागर में भी पत्नी के काटे थे हाथ
MP के अब बैतूल के चिचोली में पति हैवान बन गया। उसने सोते समय अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी का एक हाथ और दूसरी हाथ की तीन अंगुलियोंं को काट कर अलग कर दिया। गंभीर अवस्था में गुरुवार देर रात हमीदिया अस्पताल में ऑपरेशन करके जोड़ा गया। डॉक्टर्स का कहना है कि एक हाथ की तीन अंगुलियां काम करने की उम्मीद कम है। दो अंगुलियां ठीक से जुड़ी हैं, वे काम करेंगी। 17 दिन के अंदर कुल्हाड़ी से पत्नी के हाथ काटने की यह तीसरी घटना है।
चिचोली के सोनी मोहल्ला तिलक वार्ड स्थित में राजू बंशकार का पत्नी कविता से छोटी-छोटी बातों पर विवाद होते रहता था। बुधवार रात दोनों में विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह 5.30 बजे जैसे ही राजू बिस्तर से उठा। पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और सो रही पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद उसके चेहरे पर भी वार किया। हमले में कविता का एक हाथ पूरी तरह से कट गया, जबकि दूसरे हाथ की अंगुलियां काट गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर कविता को चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल से उसे भोपाल रेफर किया।
बाद में रोते हुए बोला- मैंने यह क्या कर दिया
आरोपी पति राजू बंशकार मजदूरी और शादियों में बाजा बजाने के काम करता है। पड़ोसियों के मुताबिक राजू घटना के बाद वहीं पर था और वह रोते हुए बार-बार कह रहा था कि मैंने ये क्या कर डाला। TI अजय सोनी ने बताया कुछ दिनों से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। पति और पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होती थी। इसी विवाद में उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में घटना का मूल कारण सामने नहीं आया है। चिचोली में हुई हृदय विदारक घटना के समय राजू की 17 साल की बेटी घर में ही सो रही थी। राजू का एक 20 साल का बेटा पांढुर्णा में काम करता है।
जिससे लव मैरिज की, उसी ने की हैवानियत:पढ़िए- पीड़ित के दर्द की दास्तां; पति ने रात में लकड़ी लाने के बहाने जंगल ले जाकर हाथ काटे
डॉक्टर ने कहा- एक हाथ की दो अगुंलिया ठीक की है
हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर आनंद गौतम का कहना है कि ऑपरेशन तो रात को ही हो गया था। एक हाथ की तीन अंगुलियां चलने की उम्मीद नहीं है। दो को ठीक किया गया है। उम्मीद है कि वे काम करेंगी
भोपाल और सागर में ऐसी वारदात हो चुकी है
इसके पहले 10 मार्च को भोपाल में एक युवक ने अपनी पत्नी संगीता का हाथ फरसे से काट दिया था। जिसे हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद जोड़ दिया था। 22 मार्च को सागर में भी पति ने ऐसी हरकत की। रणधीर ने अपनी पत्नी आरती के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काट दिए थे। हमीदिया के डॉक्टरों ने 9 घंटे ऑपरेशन के बाद दोनों हाथ जोड़े थे।
महिला का बेटा रहता है बाहर, बेटी सो रही थी
चिचोली में हुई हृदय विदारक घटना के समय राजू की 17 साल की बेटी घर में ही सो रही थी। राजू का एक 20 साल का बेटा पांढुर्णा में काम करता है। 100,101 चिचोली। महिला के कटे हुए हाथ।
हमीदिया के डॉक्टर आनंद गौतम का कहना है कि ऑपरेशन तो रात को ही हो गया था। एक हाथ की तीन अंगुलियां चलने की उम्मीद नहीं है। दो को ठीक किया गया है। उत्मीद है कि वे काम करेंगी
