घर में मिली दंपत्ति की लाश

प्रयागराज । शहर के दारागंज इलाके में कच्ची सड़क मोहल्ले में रहने वाले 32 वर्षीय राजेश कुमार और उसकी पत्नी संगीता देवी ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार दोपहर बाद मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो संगीता की लाश फर्श पर पड़ी थी, जबकि राजेश फंदे पर लटका था। राजेश और उसकी पत्नी स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में संविदा पर काम करते थे। दोनों जौनपुर जिले के मुंगराबादशाह थाना क्षेत्र के मझिगवां रामनगर के निवासी थे। पुलिस का कहना है कि मकान मालकिन ने पूछताछ में बताया कि रात को दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस आधार पर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply