पुलिसकर्मी ने महिला को बेरहमी से पीटा

पुलिसकर्मी ने महिला को बेरहमी से पीटा
नीमच जिले में एक महिला पुलिसकर्मी का मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी भादवामाता दर्शन करने आई रतलाम की एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करती नज़र आ रही है। वीडियो से साफ दिखाई दे रहा है कि नीमच सिटी थाने पर पदस्थ एक महिला हेडकांस्टेबल महिला की चोटी पकड़कर खींच रही हैं।
इस मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक, नीमच से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।
