क्रिप्टो करेंसी को लेकर RBI और वित्त मंत्रालय के बीच कोई मतभेद नहीं: दास

नई दिल्ली |  केंद्रीय बैंक को बाजार में क्रिप्टो करेंसी के कारोबार को लेकर चिंताएं हैं और उसने इस बारे में सरकार को अवगत कराया है। यह बातें गुरुवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में केंद्रीय बैंक और वित्त मंत्रालय के बीच कोई मतभेद नहीं है तथा दोनों वित्तीय स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमें इस बारे में केंद्र की तरफ से अंतिम निर्णय का इंतजार करना चाहिए।

 

पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का इरादा

क्रिप्टो करेंसी के लेकर सरकार की तरफ से कुछ भ्रम पैदा करने वाले संकेत आने के बीच दास ने यह बात कही है। इस प्रकार की मुद्राओं में काफी उतार-चढ़ाव को देखते हुए इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का इरादा जताने के बाद, सरकार ने बिटकॉइन जैसी मुद्राओं को लेकर कुछ नरम रुख दिखाया है।

 

केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा क्रिप्टकरेंसी से अलग

उन्होंने कहा, केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा अलग चीज है। जबकि बाजार में कारोबार किए जाने वाली क्रिप्टकरेंसी का मामला कुछ और है। आरबीआई और सरकार दोनों वित्तीय स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमने इस प्रकार की मुद्राओं को लेकर अपनी चिंताएं सरकार को बतायी है। दास ने कहा कि यह मामला अभी भी सरकार के विचाराधीन है और इस बारे में जल्दी ही निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरबीआई मुद्रा (फिएट मनी) के डिजिटल संस्करण पर काम कर रहा है। फिलहाल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) के वित्तीय स्थिरता पर प्रभाव का आकलन किया जा रहा है।
 

Leave a Reply