स्थांतरित सीएमओ को रोकने के लिए हाथ पांव मार रहा है मोटा

स्थांतरित सीएमओ को रोकने के लिए हाथ पांव मार रहा है मोटा

रात 9 बजे मीटिंग का एजेंडा पहुंचा पार्षदों के पास
पेटलावद — नगर परिषद में इन दिनों सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। यह कहना भी गलत नहीं है कि मोटा के इस  कार्यकाल में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है । सूत्रों की माने तो आज 11 बजे नगर परिषद की मीटिंग है और कल रात 9 बजे के लगभग मीटिंग का एजेंडा पार्षदों के पास पहुंचा है जबकि न्यूनतम तीन दिन पूर्व एजेंडा पार्षदों के पास पहुंचना चाहिए । इस एजेंडे की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें तानाशाही सीएमओ को रोकने और मोटा के रिश्तेदार को नियमित करने की योजना है । अब देखना यह है इस मामला का कोई पार्षद विरोध करता है या फिर सबके साथ सबका विकास हो जाएगा । मोटा भाई पब्लिक सब जानती है । तुम्हारे ही कारण आरो वाटर अभी तक जनता तक नहीं पहुंच पाए है । मोटा भाई आप यदि दूध के धुले हुए यदि हो तो रूपगढ़ मार्ग पर पूर्व में जहा कांजी हाउस था वहां भी पक्का निर्माण है हिम्मत हो तो उस अवैध निर्माण को भी तुड़वा दो लेकिन आप और आपकी परिषद ऐसा नहीं कर सकती है तुम सिर्फ किसी गरीब को घर से बे घर ही कर सकते हो खेर …..क्या बिन बजाना ।

Leave a Reply