EOW ने मारा छापा, करोड़पति निकला बुरहानपुर का पटवारी, वेतन महज 23.44 लाख

भोपाल. देश में 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा. मप्र में इस उम्र के दायरे में आने वाले 1 करोड़ 18 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. सरकार ने हर दिन 2 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सप्ताह पहले वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह टारगेट दिया था. इससे पहले, 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग ही वैक्सीन लगवाने के पात्र थे. प्रदेश में कुल 2,048 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां मतदान की तर्ज पर व्यवस्थाएं की गई हैं. इसमें से 1,828 सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र और 220 निजी अस्पताल में सेंटर बनाए गए हैं. चूंकि 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है. इस उम्र के दायरे में संख्या ज्यादा है. इसे ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन सेंटर भी बढ़ाए जाएंगे. प्रदेश में कितने सेंटर बढ़ेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई संख्या अभी तक तय नहीं हो पाई है.
 

Leave a Reply