गोशाला में दर्जनभर गायों की मौत, स्वास्थ्य प्रभारी निलंबित

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव जलपुरा के पास स्थित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की संस्था द्वारा चलाई जा रही गौशाला में दर्जनभर गौवंश मरने के बाद प्राधिकरण के सीईओ ने गौशाला का दौरा किया और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश चन्द्र को निलंबित कर दिया। वहीं पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  प्राधिकरण के दो अफसरों और गौशाला में काम करने वाले दो डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 
  गौरतलब है कि शासन के आदेश पर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने गौशाला का दौरा किया था। जिसके बाद जिम्मेदार वरिष्ठ प्रबंधक रमेश चंद्रा को पदोन्नत कर दिया गया था। अब रमेश चन्द्र, प्रभारी वरिष्ठ प्रबन्धक (स्वास्थ्य) को तत्काल प्रभाव से गौशाला से सम्बन्धित कार्यों से कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही सलिल यादव प्रभारी वरिष्ठ प्रबन्धक पदौन्नति करते हुये को तत्काल प्रभाव से प्रबन्धक बना दिया गया है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि जलपुरा स्थित गोशाला के तकनीकि प्रभारी डॉ प्रेमचन्द, तत्कालीन जिम्मेदार वरिष्ठ प्रबंधक रमेश चन्द्र, सहित शीतल सिंह व सतेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए इन्हें तलाश कर कर रही है।

Leave a Reply