सहारनपुर के स्टार पेपर में लगी भीषण आग, दो घंटे के बाद पाया गया काबू

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले की स्टार पेपर मिल (Star Paper Mil) में सोमवार देर शाम भीषण आग (Massive Fire) लग गई. थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित पेपर मिल में लकड़ी के चिप्स बनाने वाले प्लांट में आग लगी. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मिल के अंदर लकड़ी के चिप्स बनाने वाले प्लांट में लगभग 8:30 बजे भयंकर आग लग गई. जिसके बाद आग ने भयंकर रूप ले लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही सीएफओ तेजवीर सिंह एवं थाना सदर बाजार प्रभारी हरेंद्र सिंह तथा पुलिस फोर्स एवं दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं मिल के कर्मचारी भी आग बुझाने में लगे रहे. आग लगने के कारणों का सही वजह अभी पता नहीं लग पायी है. मामले की जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग पाएगा। जिसके संबंध में सीएफओ तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात किन्ही कारणों के चलते पेपर मिल के अंदर लकड़ी के चिप्स बनाने वाले प्लांट में भयंकर आग लग गई. सूचना मिलते ही सभी दमकल विभाग की गाड़ियां एवं अधिकारीगण मौके पर पहुंचे और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
 

Leave a Reply