महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 31,643 नए मामले, 102 लोगों की मौत

मुंबई । महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 31,643 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27,45,518 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 40,414 नए मामले सामने आए। विभाग के मुताबिक, राज्य में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 102 मरीजों की मौत होने के साथ अब तक इस घातक वायरस के चलते 54,283 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में 20,854 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में फिलहाल 3,36,584 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 5,890 नए मामले सामने आए जबकि 12 मरीजों की मौत हुई।
