मोर्गन फिट हुए, सनराइजर्स के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे

पुणे ।  एकदिवसीय सीरीज के दौरान चोटिल हुए इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन अब फिट हो गये हैं और 11 अप्रैल को केकेआर की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि एकदिवसीय सीरीज के दौरान गेंद को रोकने के प्रयास में मोर्गन चोटिल हो गये थे। मोर्गन ने कहा,‘'मैं एक हफ्ते पहले की तुलना में काफी अच्छा अनुभव कर रहा हूं। आने वाले दिनों में मैं अपने बल्लेबाजी प्रशिक्षण को जारी रखने के साथ ही क्षेत्ररक्षण का प्रशिक्षण करने की योजना बना रहा हूं। मोर्गन ने इस सत्र में अपनी टीम के स्पिन आक्रमण को सर्वश्रेष्ठ में से एक करार देते हुए कहा कि यह मुकाबलों, विशेष रूप से चेन्नई के घूमते हुए ट्रैक पर विशेष अंतर पैदा कर सकता है, यहां टीम अपने पहले तीन मैच खेलेगी।
 

Leave a Reply