हीरोपंती 2 में टाइगर के साथ दिखेंगी तारा सुतारिया

अभिनेता टाइगर श्रॉफ 3 अप्रैल से मुंबई में "हीरोपंती 2" की शूटिंग शुरू करेंगे। इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। बागी 2 और बागी 3 के बाद "हीरोपंती 2" टाइगर और अहमद की एक साथ तीसरी फिल्म है। हीरोपंती 2 का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा। जिसके बाद वे कोविड की स्थिति के आधार पर अन्य शूटिंग लोकेशन पर निर्णय लेंगे। टाइगर एक बड़े एक्शन सीक्वेंस के साथ शूट शुरू करेंगे, जिसकी तैयारी शुरू हो गयी है। टाइगर की फिल्म की शूटिंग शुरू होने के एक हफ्ते बाद अभिनेत्री तारा सुतारिया टीम में शामिल होंगी।" 
साजिद नाडियाडवाला ने निर्देशक अहमद खान की हीरोपंती 2 के लिए संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार मेहबूब को भी टीम में शामिल किया है। ए आर रहमान, गीतकार महबूब और अहमद खान की 'रंगीला' तिकड़ी, 25 साल बाद फिर से एक साथ आ गयी है और यह सब साजिद नाडियाडवाला की एक्शन पैक फ़िल्म हीरोपंती 2 के कारण संभव हुआ है। रहमान द्वारा फिल्म में 5 गाने कंपोज़ करने की उम्मीद है। "हीरोपंती 2" की घोषणा पिछले साल फरवरी में की गई थी। फ़िल्म को 3 दिसंबर, 2021 में रिलीज़ किया जाएगा। 
दर्शक एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म में लोटपोट होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जहाँ टाइगर श्रॉफ के एक्शन और रहमान के संगीत के साथ, साजिद नाडियाडवाला ने पहले से कहीं ज्यादा प्रत्याशित कर दिया है। अहमद खान द्वारा निर्देशित, फिल्म शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
 

Leave a Reply