जबलपुर जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने उमड़ रही भीड़,

जबलपुर जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने उमड़ रही भीड़, चार दिनों में 70 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिला अस्पताल विक्टोरिया में वैक्सीन लगवाने सुबह से लग गई लाइन।
सोमवार को जिले में 155 सेशन में 21 हजार 737 को लगा वैक्सीन का डोज
जिले को 62 हजार नई डोज मिली, 30 हजार डोज रविवार की शाम को मिली थी
जिले में कोरोना संक्रमण का नया रिकॉर्ड बन चुका है। 20 सितंबर 2020 को सर्वाधिक 251 संक्रमितों की तुलना में एक दिन में 257 मरीज आ चुके हैं। कोरोना के इसी बढ़ते संक्रमण का असर वैक्सीनेशन सेंटर्स पर देखा जा रहा है। पहले जहां वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की मनुहार करना पड़ रहा था। वहीं अब वैक्सीन लगवाने सेंटर्स पर कतारें लग रही हैं। आलम ये है कि कुछ घंटे में ही वैक्सीन समाप्त हो जा रही है। सोमवार को जिले में लक्ष्य से 14 प्रतिशत अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को कुल 155 सेशन आयाेजित किए गए थे। इसमें 78 सेशन ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया था। वहां 10 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी। कुंडम, मझौली, पनागर, शहपुरा व बरगी-बरेला में ही लक्ष्य से कम वैक्सीनेशन हुआ। जबकि पाटन, सिहोरा, शहर के शासकीय और निजी अस्पतालों में लक्ष्य से अधिक लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे।
मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में कम सेंटर्स पर वैक्सीनेशन
मंगलवार को रूटीन टीकाकरण दिवस होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में कम सेंटर्स बनाए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में 77 के लगभग सेंटर्स पर वैक्सीनेशन हो रहा है। जिले में वैक्सीन का टोटा समाप्त हो गया है। वैक्सीन न होने की वजह से दो अप्रैल को 2871 लोगों को ही डोज लग पाया था। जिले को रविवार को 30 हजार तो सोमवार को 60 हजार डोज मिला है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शत्रुघन दाहिया के मुताबिक वैक्सीनेशन की रफ्तार को देखते हुए और डोज की डिमांड भोपाल भेजी गई है।
पांच अप्रैल को जिले में 155 सेंटर्स पर 21 हजार से अधिक को लगी वैक्सीन
ब्लॉक सेशन लक्ष्य टीका लगा प्रतिशत में
शहपुरा 11 1600 1516 95
मझौली 14 1750 1668 95
पनागर 14 1660 1585 95
कुंडम 14 1570 1414 90
पाटन 12 1600 2192 137
सिहोरा 10 1650 1650 100
बरगी/बरेला 13 1500 1470 98
शासकीय अस्पताल 43 5850 8339 143
कुल 155 19080 21737 114
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ा दी गई है। जिले में मार्च में कुल 1 लाख 19 हजार 185 लोगों को वैक्सीन लगी थी। इसमें सरकारी अस्पतालों में सर्वाधिक 91 हजार 931 को वैक्सीन लगी। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में 27 हजार 254 को वैक्सीन लगी। जबकि अप्रैल के चार दिनों में कुल 70 हजार 249 को वैक्सीन लग चुकी है।
आंकड़ों में देखे
मार्च में 16 दिनों में वैक्सीनेशन-1,19,185
सरकारी अस्पतालों में- 91931
प्राइवेट अस्पतालों में- 27254
45 से 60 वर्ष के बीच-31,163
60 से ऊपर- 88,022
अप्रैल में चार दिनों में वैक्सीनेशन-70,249
सरकारी में-61575
प्राइवेट में-8674
45 से 60 वर्ष के बीच-48,719
60 से ऊपर-21,530
अप्रैल में चार दिन में इस तरह हुआ वैक्सीनेशन
एक अप्रैल को-18832
दो अप्रैल को 2871
तीन अप्रैल को 26809
पांच अप्रैल को-21737
