मकान बेचने का झांसा देकर इंजीनियर से सात लाख की धोखाधड़ी

ग्वालियर| एक महिला ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपना मकान बेचने का झांसा देकर एक इंजीनियर को सात लाख का चूना लगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागर ताल निवासी नायक हुसैन इंजीनियर हैं और प्रॉपर्टी खरीदने बेचने का काम करते हैं ।कुछ समय पहले उनकी मुलाकात समीम खान नामक महिला से हुई और उसने पैसों की जरूरत बताते हुए अपना मकान बेचने की बात इंजीनियर से कहीं। मकान पसंद आने पर बातचीत के बाद 12 लाख  रुपए मे मकान का  सौदा हो गया और नायब ने  7 लाख रुपये एडवांस लेकर एग्रीमेंट किया और पांच लाख  रजिस्ट्री के समय  देना  तय हुए। रजिस्ट्री का समय आने पर जब नायब हुसैन ने समीम खान और उसके बेटे नईम खान तथा छोटे बेटे से रजिस्ट्री करने को कहा तो वह आजकल कहकर टरकाते रहे। काफी दिन बीतने के बाद भी जब रजिस्ट्री नहीं हुई तो नायब हुसैन ने थाने में आकर शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद महिला और उसके बेटों सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply