बालू से जुड़ी कंपनी के कर्मचारियों पर पत्थरबाजी और फायरिंग, पांच घायल

आरा । भोजपुर में बदमाशों ने बालू से जुड़ी एक कंपनी के कर्मचारियों पर पथराव और फायरिंग कर दी। इस हमले में पांच कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में दाखिल कराया गया। जानकारी के मुताबिक भोजपुर में बालू से जुड़ी ब्रॉडसन कंपनी के कर्मचारियों पर बदमाशों ने देर रात को हमला बोलकर जमकर पथराव और फायरिंग की। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा बैरियर के समीप की है। हालांकि अभी तक हमले का कारण कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी के में चार एवं फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी। फिलहाल जख्मी युवक का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
