अरपा का उदगम बदहाल, बिलासा कला मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर । अरपा उद्गम अमरपुर पेंड्रा का संरक्षण एवं संवर्धन करने कार्य योजना के क्रियान्वयन हेतु अरपा बचाओ अभियान ( बिलासा कला मंच) बिलासपुर एवं अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा ने संयुक्त रूप से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी से मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा।
अरपा बचाओ अभियान बिलासपुर द्वारा गत 17 वर्ष से अरपा उदगम स्थल सहित अन्य सहायक नदियों के संरक्षण हेतु अभियान चलाया है, उसी के तहत कल पेंन्ड्रा पहुंच कर अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से कलेक्टर नम्रता गांधी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा एवं मंसा अनुरूप अरपा उद्गम पेंड्रा में अरपा महोत्सव का शासकीय आयोजन करने एवं जन जागरूकता कर अरपा नदी के पुनरुद्धार का संकल्प के प्रति शासन का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपें ज्ञापन में मांग की कि तत्कालीन कमिश्नर सोनमणि बोरा के कार्यकाल में कलेक्टर बिलासपुर के मार्गदर्शन में सिंचाई विभाग की टीम अरपा उद्गम पेंड्रा के संवर्धन हेतु सुझाव शासन को प्रस्तावित किया था, उस प्रस्ताव के अनुसार अरपा उद्गम पेंड्रा अमरपुर के कैचमेंट के जल संग्रहण के लिए छोटा बांध बनाए जाने हेतु 8:,50 करोड़ रुपए की योजना को पुनरीक्षित कर क्रियान्वयन किया जाए। इसी के साथ अरपा के दोनों दिशाओं की पहाडिय़ों से निकलने वाली सभी जल स्रोतों का उपचार किया जाए एवं अरपा के उत्तर दिशा के बस्तीबगरा तक की पहाडिय़ों का जल स्रोत केंदा तक जावस नदी अरपा की ही सहायक है इसी तरह राजमेरगढ़, माई की बगिया से लेकर खोंगसरा बेलगहना आमानाला ,सरगोड़, भी अरपा में ही मिलती है अरपा के इन दोनों तटों में मिलने वाले विभिन्न जल स्रोतों का उपचार किया जाए। ज्ञापन में अरपा विकास प्राधिकरण का कार्यक्षेत्र वर्तमान में अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण उद्गम से संगम तक विस्तारित किया जावे तथा प्राधिकरण में पर्यावरण के लिए कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों को भी शामिल किया जाए एवं सुझाव लिए जाएं तथा पेंड्रा से बिलासपुर मार्ग में बन रहे लगभग 10 पुल पुलिया को सड़क किनारे चौड़ी नाली बनाकर बरसाती पानी अरपा उद्गम के पास प्रस्तावित कुण्ड (बांध ) की ओर जल बहाव की व्यवस्था की जाए तथा पेंड्रा बिलासपुर मार्ग में अरपा उद्गम अमरपुर पेंड्रा के पास बन रहे लोक निर्माण विभाग के पुलिया की ऊंचाई बढ़ाई जाए। तथा वहीं पर 8 फुट ऊंचा स्टाफ डेम बनाया जाए उसी पुलिया के नीचे बांध बनाकर पूरे केचमेंट के बरसाती पानी को रोकने की कार योजना को मूर्त दिया जाए, इस अवसर पर मंच के संस्थापक डॉक्टर सोमनाथ यादव , नगर पंचायत पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जलन, रामनिवास तिवारी, अक्षय नामदेव,नीरज जैन,मनीष श्रीवास् अखिलेश नामदेव पेंड्रा, राजेन्द्र मौर्य, अजय शर्मा, रामेश्वर गुप्ता, ,देवानंद दुबे नीरज यादव इत्यादि शामिल थे।
 

Leave a Reply