प्रेमी से नाजायज संबंधों के लिए मां ने बच्चे को मार डाला

राजकोट | पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती| उसकी करूणा और दया हमेशा अपनी संतानों पर बरसती है| मां का प्रत्येक स्वरूप वात्सल्य का प्रतीक है| लेकिन कलयुग के इस दौर में माता भी कुमाता हो सकती है| ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें अपने प्रेमी से नाजायज संबंधों में बाधारूप बेटे को मौत के घाट उतार दिया|  पुलिस ने आरोपी महिला समेत उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है| घटना है राजकोट के आजी डैम चौराहे की| अमीषा चावडा नामक युवती का हितेश पिपलिया से संपर्क हुआ और दोनों मैत्रीकरार कर पति-पत्नी साथ रहने लगे| इस दौरान एक बेटे धार्मिक का जन्म हुआ| बाद में दोनों रजिस्टर मैरिज कर ली| हितेश ड्राइवरी करता था, जिससे उसका आए दिन राजकोट से बाहर आवागमन होता रहता था| दूसरी ओर अमीषा का पड़ौस में रहनेवाले मुन्ना डाभी नामक शख्स से परिचय हुआ| मुन्ना हमेशा अमीषा की मदद के लिए तैयार रहता| जिसकी वजह से दोनों एक-दूसरे के करीब आए| अमीषा और मुन्ना डाभी के बीच नाजायज संबंधों में धार्मिक सबसे बड़ी बाधा था| जिससे अमीषा और मुन्ना ने धार्मिक को रास्ते हटाने का फैसला किया और दूध में जहरीली दवाई मिलाकर उसे पिला दी| जहरीली दूध पीने से मासूम धार्मिक की मौत हो गई| अमीषा ने अपने पति हितेश को बताया कि सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से वह धार्मिक को शैशव अस्पताल ले गई थी और बाद में सिविल अस्पताल ले गई| जहां उसकी मौत हो गई| साथ ही यह भी बताया कि छोटे बच्चे का विच्छेद न हो इसके लिए पोस्टमार्टम नहीं करवाया| बाद में धार्मिक का शव गोंडल कंटोलिया रोड स्थित एक स्मशान गृह में दफना दिया| अमीषा की बातें सुनकर हितेश को संदेह हुआ और उसे गोंडल पुलिस थाने में शिकायत कर दी| जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और स्मशान में दफन किए गए बच्चे के शव को निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवाया| जिसकी रिपोर्ट में बच्चे को जहरीली दवाई देकर मारा गया होने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अमीषा और मुन्ना डाभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी|

Leave a Reply