रणवीर-आलिया को लेकर लव स्टोरी ला रहे करन जौहर

'गली बॉय' के बाद एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दर्शकों एंटरटेन करती नजर आएगी। बताया जा रहा है कि यह एक लव स्टोरी होगी, जिसे करन जौहर डायरेक्ट करेंगे। रिपोर्ट्स में करन जौहर के एक दोस्त के हवाले से इस बात की पुष्टि की गई है। यह पहला मौका होगा, जब करन रणवीर सिंह को किसी फिल्म में डायरेक्ट कर रहे होंगे। हालांकि, बतौर प्रोड्यूसर वे उनके साथ कॉप ड्रामा 'सिम्बा' में काम कर चुके हैं, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था।
 

Leave a Reply