पटना एम्स के 150 बेड समेत आईसीयू हुए फुल, फिर भी मरीजों का आना जारी

पटना । बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण से सरकार की परेशानी बढ़ती जा रही है। पटना में फुलवारीशरीफ स्थित एम्स के 150 बेड कोरोना संक्रमण के मरीजों से भर गए हैं। 40 आईसीयू के बेड भी भर चुके हैं। अब अस्पताल में जगह नहीं है, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पटना एम्स में 30 बेड बढ़ाए गए थे जो बढ़ने के साथ ही भर गए हैं। पटना एम्स के निदेशक पीके सिंह ने बताया कि पटना एम्स के सारे बेड फुल हो चुके हैं और मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यह बताना मुश्किल है कि कोरोना के मरीजों की संख्या कब तक बढ़ती रहेगी, इसलिए लोगों से आग्रह है कि जितना हो सके मास्क लागाकर रहें और अपने आप को बचाकर रखें। पटना एम्स में आने वाले मरीजों को हिदायत होगी कि वो आईजीएमएस और पीएमसीएच जा कर एडमिट हो सकतें है। पीके सिंह ने बताया कि पीएमसीएच और आईजीएमएस में अभी बेड खाली हैं और वहां भी एम्स जैसा ही इलाज मिलेगा। लोग एम्स में आना चाहतें है और यहां बेड फुल है। पटना एम्स में पहुंचने वाले कोविड मरीजों का हाल बेहाल है, क्योंकि यहां बेड ही उपलब्ध नहीं हैं।
पीके सिंह ने बताया कि एम्स के अंदर जिस तरह से मरीज पहुंच रहे हैं, उससे यही लग रहा है कि ओपीडी में भी जाना खतरनाक हो गया है। लोग मरीज को लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं और गार्ड उन्हें रोक नहीं पा रहे हैं, इसकी वजह से साधारण मरीज को भी संक्रमण फैलने का खतरा होने लगा है। बहरहाल एम्स प्रसाशन ने हाथ खड़े कर दिए है।
