पीएम किसान की 8वीं किस्त कब आएगी और मिलेगी या नहीं, चेक करें स्टेटस

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हो रहे विधान सभा चुनाव और यूपी में पंचायत चुनाव के बीच 11 करोड़ 77 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त इस महीने के आखिर में या 2 मई की मतगणना के बाद कभी आ सकती है। सरकार फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लाखों किसानों की किस्त रोक रही है। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आने वाली किस्त आपको मिलेगी या नहीं? इसे जानने के लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना पड़ेगा। अगर किस्त रुकी है तो इसकी वजह क्या है? जिन कारणों से किस्त नहीं आई है, उन्हें ठीक करके आप अगली किस्त को पा सकते हैं। ऐसे तमाम सवालों को भी जानने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें..

बता दें योजना शुरू होने से लेकर मोदी सरकार अब तक 2000-2000 रुपये की सात किस्तें दे चुकी है और अब आठवीं किस्त आनी है। बता दें इस योजना में रजिस्टर्ड किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

ऐसे चेक करें अपना खाता

  • पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको राइट साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प मिलेगा
  • यहां ‘Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके  अकाउंट में पैसे आए या नहीं।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें।
  •  यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई। 
  • आठवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी। 
  • यदि आपको 'FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

जानिए कब आएगी आठवीं किस्त

इस योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में देती है। इसके तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। यानी होली से पहले इस वित्त वर्ष की पहली और योजना शुरू के बाद से आठवीं किस्त आने की उम्मीद नहीं है। बता दें पीएमम किसान सम्मान निधि स्कीम मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और यह एक दिसंबर 2018 से ही प्रभावित हो गया था।

Leave a Reply