समाजवादी पार्टी का तूफानी जनसम्पर्क जारी

ललितपुर| उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने सत्ता में रहते हुये कराये विकास कार्य आज जनता के समक्ष हैं। चाहे वह सड़कें हों, ओवरब्रिज हों, कन्या विद्याधन हो या फिर लैपटॉप जैसी जनकल्याणकारी योजनायें। सपा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉपों का वितरण किया था, जिनके उपयोग से आज भी कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं और कई अग्रसर हैं। सबको साथ लेकर चलने वाली समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत चुनाव में धुंआधार चुनाव प्रसार चल रहा है। गौर करने वाली बात तो यह है कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा से कई लोगों का रूझान पार्टी प्रत्याशी की ओर हुआ है।इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 15 सैदपुर से सपा की अधिकृत प्रत्याशी रेखादेवी, वार्ड संख्या 16 गुढ़ा से सपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती गुलाबरानी अहिरवार एवं जिला पंचायत के ही वार्ड संख्या 18 बानपुर से समाजवादी पार्टी के अधिकृत और कद्दावर प्रत्याशी हर्ष यादव उर्फ निखिल के पक्ष में तूफानी जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव गरीब परिवारों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पक्की सड़कें, नालियां और स्वच्छ गांव क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत रूपी आशीर्वाद दे, ताकि क्षेत्र के विकास को नये आयाम तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा और बुजुर्गों को सम्मान देने का कार्य समाजवादी पार्टी ने सदैव किया है और आगे भी करेगी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थक कोविड की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुये उपस्थित रहे। ईएमएस/जयेश बादल/16 अप्रैल 2021
