2 मई को पश्चिम बंगाल में बीजेपी की डबल सेंचुरी तय है: अमित शाह

कोलकाता. देश के गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर कहा है कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी. उन्होंने बंगाल के खरदाह में कहा-'पश्चिम बंगाल में 4 चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं. 4 चरण के चुनाव में भाजपा 92 से ज्यादा सीटें जीतकर 200 से ज्यादा सीटें लाने वाली है. 2 मई को भाजपा की डबल सेंचुरी तय है और दीदी(ममता बनर्जी) का डबल फिगर में आना भी तय है.'
