राजस्थान को केंद्र से मिली वैक्सीन के 11 लाख डोज, जानें अब तक कितना हुआ टीकाकरण

जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) की बड़ी खेप की सप्लाई की गई. केंद्र सरकार की ओर से कुल 11 लाख वैक्सीन की डोज (11 Lakh Doses) राजस्थान को मिली है. अब एक बार फिर से प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. दरअसल, राजस्थान को वैक्सीन की कम खेप मिलने के कारण वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी. पिछले दिनों जहां राजस्थान में रोजाना के करीब 4 लाख से लेकर 5 लाख लोगों को वैक्सीन की लग रही थी. लेकिन हाल के दिनों में कम वैक्सीन पहुंचने के कारण प्रदेश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ा था. वैक्सीन की किल्लत के बीच केंद्र ने शुक्रवार को वैक्सीन की बड़ी खेप की सप्लाई की है.
शुक्रवार को केंद्र ने राजस्थान को वैक्सीन के कुल 11 लाख डोज़ भेजे हैं. इसमें दो लाख डोज़ को वैक्सीन और 9 लाख डोज़ कोविशिल्ड के शामिल हैं. वहीं, वैक्सीन के 11 लाख डोज़ मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जिलों को वैक्सीन की सप्लाई भी शुरू कर दी है.
जिलों में इस प्रकार हो रही सप्लाई
जयपुर प्रथम- 87 हजार 600 डोज़
जयपुर द्वितीय- 58,400 डोज़
जोधपुर-64000 डोज़
नागौर- 49,900
अलवर-57700
बाडमेर- 49,200
भीलवाड़ा- 33,900
कोटा- 40,000,
अजमेर- 47,0000
उदयपुर- 33,500
झुंझुनू- 38,000
बीकानेर- 39,900
सीकर- 37,900
करौली-27,900
भरतपुर- 33,800
गंगानगर- 36,900
चूरू- 31,000
पाली- 32,000
बांसवाड़ा- 28,000
जालोर- 26100
राजसमंद- 24,700
चित्तौड़- 23,300
बारां- 20,000
डूंगरपुर- 12,500
हनुमानगढ़- 19,200
धौलपुर- 23800
सिरोही- 15,200
दौसा- 22000
बूंदी- 12,900
सवाईमाधोपुर- 13,900
टोंक- 20,100
झालावाड़- 11200 डोज़
प्रतापगढ़- 11000 डोज़
जैसलमेर- 17000 डोज़
शुक्रवार तक 1 करोड़ 7 लाख टीकाकरण
शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में एक लाख 51 हजार 279 टीकाकरण हुआ. 16 जनवरी से लेकर अब तक प्रदेश में एक करोड़ 7 लाख 26 हजार 141 टीकाकरण हो चुका है. इनमें 93 लाख 57 हजार 943 लोगों को पहला टीका तो 13 लाख 68 हजार 198 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है.
