नासा को चांद पर ले जाएंगे एलन मस्क

टेक्सास । दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शुमार स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ मून मिशन के लिए 2.89 अरब डॉलर का करार किया है। इसके तहत एलन मस्क पांच दशक बाद पहली बार नासा के अंतरक्षियात्रियों को चंद्रमा की सतह पर ले जाने के लिए अंतरिक्षयान स्टारशिप बनाएंगे। नासा के साथ अरबों डॉलर के इस समझौते से एलन मस्क आत्मविश्वास बढ़ गया है। नासा अपने अंर्तेमिस मिशन के लिए बड़े पैमाने पर ठेका एलन मस्क की कंपनी को दे रही है। इस समझौते से ऐमजॉन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस को बड़ा झटका लगा है। बेजोस की रॉकेट कंपनी ब्लू ओरिजनि भी इस समझौते के लिए प्रयास में थी। जेफ बेजोस ने लॉकहीड मार्टिन और नार्थरोप ग्रुम्मन के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय टीम बनाने का प्रस्ताव दिया था।
एलन मस्क मंगल ग्रह तक जाने का सपना देख रहे
हालांकि अंतत: नासा के चंद्रमा मिशन के लिए रॉकेट बनाने का ठेका एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के हाथ लगा है। एलन मस्क के इस अंतरिक्षयान का नाम स्टारशिप है। इसी यान के जरिए एलन मस्क मंगल ग्रह तक जाने का सपना देख रहे हैं। एलन मस्क चाहते हैं कि मंगल ग्रह पर शहर बसाया जाए जिसमें इंसान रह सकें।  
 

Leave a Reply