मुख्यमंत्री चौहान ने फाइकस पांडा का पौधा लगाया

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास में फाइकस पांडा का पौधा लगाया। यह एक सजावटी पौधा है। घर की बगिया और उद्यानों में साज-सज्जा में इसका विशेष महत्व है। इसे इंटीरियर और आउटडोर डेकोरेशन में उपयोग में लाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पौध-रोपण के साथ श्रमदान भी किया।
 

Leave a Reply