काल बना कोरोना, एक साथ 64 मौतों से सहमी मरुधरा, अब 85571 एक्टिव केस

जयपुर. कोरोना की दूसरी लहर (Second wave of corona) ने राजस्थान में लोगों को खौफ में ला दिया है. प्रदेश में दिन-प्रतिदिन हजारों की संख्या में नये केस आने के साथ ही मौतों (Deaths) का आंकड़ा भी बेहद तेजी से बढ़ रहा है. मंगलवार को प्रदेशभर में जहां 12,201 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं वहीं 64 लोगों को कोरोना ने अकाल मौत की नींद सुला दिया है. प्रतिदिन बढ़ते नये पॉजिटिव केसेज और मौतों के आंकड़ों से हाहाकार मचा हुआ है. मंगलवार को फिर सबसे ज्यादा 17 लोगों की मौत जोधपुर (Jodhpur) में और 10 की मौत कोटा (Kota) में हुई है. दूसरी तरफ राजधानी जयपुर अभी भी सबसे बड़ा संक्रमित शहर बना हुआ है. यहां सर्वाधिक 1875 नये केस पाये गये हैं.
 

Leave a Reply