सोने और चांदी में तेजी

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी कीमत में अंतर दिखाई दिया। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के दाम में 0.23 फीसदी की तेजी आई है जिसके बाद जून वायदा सोने का भाव 47,884 प्रति 10 ग्राम पर आ गए। चांदी भी 0.16 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 69,329 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव में 0.23 फीसदी की तेजी आई है जिसके बाद सोने का भाव 47,884 प्रति 10 ग्राम पर आ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सर्राफा बाजार में चांदी 0.16 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 69,329 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।
