वालधुनी नदी किनारे फिर हो रही ज़मीन हड़पने की साज़िश 

उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर की ये विडंबना है कि यहां प्रायः सभी सरकारी भूखंड भूमाफियाओं ने हड़प लिया है. यहां तक कि दर्जनों सार्वजानिक शौचालयों को भी हड़पने से वे पीछे नहीं रहे. अब भूमाफियाओं की नजर वालधुनी नदी और उसका किनारा पर गड़ी है. बता दें कि सुखदेव कम्पाउंड में भूमाफिया वहां ज़मीन हड़पना, नदी के पात्र में अवैध निर्माण करना, भंगार माफिया द्वारा वायर जलाना अपना परम कर्तव्य मानते हैं. प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों की नींद तभी खुलती है जब बरसात काल में बाढ़ का पानी गरीबों के झुग्गियों में घुसता है. अब ऐसी ही हालत आने वाली बारिश में उमनपा के पैनल नम्बर १०, ११ और १२ में बन सकती है जहाँ गरीब झुग्गी झोपड़ी वाले हैं. क्योंकि कैंप ३, पैनल नम्बर 11 के सुखदेव कम्पाउंड में दर्जनों डंपर डेब्रिज़ लाकर डाली जा रही है, ताकि नदी पात्र से खाली पड़ी ज़मीन ऊपर उठा सके. यानि कि वालधुनी नदी किनारे ज़मीन हड़पने की साज़िश मास्टर प्लान तैयार हो चूका है और धीरे-धीरे उक्त जमीन को भूमाफिया हड़प लेंगे. इससे आगामी बरसात में होने जलजमाव से स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ेगा.

Leave a Reply