खेती पर महंगाई की मार, किसान कैसे होगा खुशहाल

भोपाल । डीजल-पेट्रोल के बाद अब खाद भी महंगी हो गई। डीएपी खाद के दामों में बढ़ोतरी की गई हुई है। इस संबंध में विपणन संघ ने सर्कुलर जारी कर नई रेट लिस्ट जारी की है। 1200 रुपए प्रति बोरी बिकने वाली डीएपी अब 1700 रुपए की हो गई है। किसानों को प्रति बोरी 500 रुपए ज्यादा चुकाना होगा। संक्रमण काल में किसानों पर यह दोहरी मार होगी।
मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ ने शुक्रवार को नई रेट लिस्ट जारी की है। लिस्ट अनुसार डीएपी के खाद के दाम प्रति बोरी (50 किग्रा) 1700 रुपए हो गए है। बताया गया कि खाद की बिक्री दरों का निर्धारण खरीफ 2021 के लिए उर्वरक समन्वयक समिति की बैठक में लिया गया। यह बैठक 25 मार्च 2021 को हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में एक पत्र विपणन संघ एवं जिला सहकारी बैंकों के जिलाधिकारियों को जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है की जिन सहकारी समितियों के पास पूर्व भंडारित डीएपी खाद का स्टॉक है वह पूर्व की दरों यानि 1200 प्रति बोरी में ही बिकेगा। यह दरें आगामी खरीफ सीजन के लिए निर्धारित की गई है। नया स्टॉक नई दरों पर बिकेगा।
सहकारी समितियों के लिए डीएपी खाद की निर्धारित दरें
प्रदाय दर 31880.95
मार्जिन 79.00
शुद्ध प्रदाय दर 31959.95
जीएसटी
सीजीएसटी (केंद्र) 799.00
एसजीएसटी (राज्य) 799.00
समिति का मार्जिन 421.00
समिति मार्जिन पर देय कर
सीजीएसटी 10.53
एसजीएसटी 10.53
-किसानों को प्रदाय विक्रय दर
प्रति टन 34000.00
प्रति बोरी 1700.00
(50 किलो)

Leave a Reply