कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा   संपूर्ण शहर में व्यापक सेनेटाइजेशन कार्य निरंतर जारी 

भोपाल । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं उसकी रोकथाम के लिए नगर निगम, भोपाल द्वारा संपूर्ण शहर के रहवासी क्षेत्रों, बाजारों, कार्यालयों, संस्थानों आदि में 20 से अधिक बडी ट्रिपर, एंटी फागिंग मशीनों एवं टेक्टर माउंट स्प्रीलिंकर्स तथा जोन स्तर पर बड़ी संख्या में हस्तचलित स्प्रे मशीनों के माध्यम से सेनेटाइजेशन की कार्यवाही व्यापक पैमाने पर निरंतर की जा रही है।  
नगर निगम प्रशासक एवं संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत के निर्देश एवं निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी के आदेश पर नगर निगम भोपाल द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए शहर के प्रमुख रहवासी क्षेत्रों/कालोनियों, बाजारों, कार्यालयों एवं संस्थानों में सेनेटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। नगर निगम भोपाल द्वारा 20 से अधिक बडी ट्रिपर, एंटी फागिंग मशीनों एवं टेक्टर माउंट स्प्रीलिंकर्स तथा जोन स्तर पर बड़ी संख्या में हस्तचलित स्प्रे मशीनों के माध्यम से शुक्रवार को 74 बंगला, 45 बंगला, श्यामला हिल्स, चार इमली, एम.पी. नगर, आई.एस.बी.टी, हबीबगंज नाका, बाग सेवनिया, बाग मुगालिया, लहारपुर, कटारा हिल्स, रामायण कालोनी, हरिगंगा नगर, होशंगाबाद रोड, आशिमा मॉल, सी-21 मॉल, 11 मील, जोगी बस्ती, चिनार फार्चयून सिटी, ललिता नगर, बंजारी हिल्स, राजहर्ष कालोनी, क्वालिटी पैराडाइस कालोनी, फार्चयून स्टेट फेस-2, फार्चयून इन्क्लेव, पैलेस आर्चिड, पॉलीटेक्निक, किलोल पार्क, फतेहगढ़, कोहेफिजा, सूफिया मस्जिद, काजी कैम्प, रॉयल मार्केट, रोहित नगर एक्सटेंशन, दानिश हिल्स, अमरनाथ कालोनी, सिंगापुर विला, ई-3 अरेरा कालोनी, पारस सिटी, अशोका गार्डन, मुरली कैम्पस, लिली टॉवर, वर्धमान ग्रीन पार्क, श्याम नगर, अम्बेड़कर नगर, अम्बेड़कर मल्टी, संजय काम्पलेक्स, नेहरू कालोनी, आकाश नगर कालोनी, खण्डेलवाल परिसर, वैशाली नगर, खजूरीकला, एस.ओ.एस. बालग्राम, कल्पना नगर, प्रेस कालोनी, राजीव नगर कालोनी, रजत नगर, विवेकानन्द कालोनी इत्यादि क्षेत्रों के मुख्य मार्गों व बाजार क्षेत्रों सहित हमीदिया अस्पताल, मिसरोद थाना, बाग सेवनिया थाना, जिला टेजरी ऑफिस, सतपुडा भवन, भदभदा विश्रामघाट, सुभाष नगर विश्रामघाट, झदा कब्रिस्तान आदि क्षेत्रों में भी एंटी वायरस रसायनों का छिड़काव किया गया।    

Leave a Reply