मुख्यमंत्री चौहान ने गुलमोहर का पौधा रोपा

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास में गुलमोहर का पौधा रोपा। गुलमोहर के फल और पत्तियों का उपयोग कई दवाइयों और औषधियों के निर्माण में किया जाता है।  गुलमोहर सामान्य कमजोरी, प्यास, अतिसार, दस्त, खून की कमी, नाक से खून बहने की बीमारी, सफेद पानी, कामला या पीलिया, अरुचि एवं मधुमेह में लाभप्रद होता है। इसका वैज्ञानिक नाम डेलोनिक्स रेजिआ (Delonix Regia) है।  इसमें खासतौर से  एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-डायरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
 

Leave a Reply