हमीदिया अस्पतालः फुटपाथ पर लेटी बीमार दीपमाला वार्ड में लेने को कोई तैयार ही नहीं नाॅन कोरोना पेशंट भी परेशान

हमीदिया अस्पतालः फुटपाथ पर लेटी बीमार दीपमाला वार्ड में लेने को कोई तैयार ही नहीं
नाॅन कोरोना पेशंट भी परेशान
भोपाल शहर के हमीदिया अस्पताल में केवल कोविड पेशेंट ही नहीं, बल्कि दूसरे मरीज भी काफी परेशान है। वहां उनकी सबसे सामान्य और जरूरी मानी जाने वाले गोलिया, पोटेशियम (सीरम इलेक्ट्रोलाइट) तक की जांच भी नहीं हो पा रही है। ऐसी ही एक दर्जन जरूरी जांचे यहां नहीं हो रही है। ज्यादातर जांचें 15 दिन से कुछ छह महीने से तो कुछ एक साल से बंद है। इससे बडी अव्यवस्था क्या हो सकती है ? जिला अस्पताल में सीएचसी में होने वाली जांचे भी मेडिकल काॅलेज से संबद्ध है। इस मामले में आयोग ने अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल, भोपाल से दो सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने अधीक्षक से यह भी पूछा है कि ओपीडी चल रही है या नहीं ? दीपमाला को वार्ड मंे भर्ती किया गया है या नहीं ?
