रेमडेसिविर जीवन रक्षक इंजेक्शन की काला बाजारी के विरूद्ध कार्यवाही

बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा दिये गये निर्देशित किया गया था कि कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही किया जाए,एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को रेमडेसिविर के संबंध में कार्यवाही के लिए विशेष निर्देश दिए थे। शासन के निर्देशों के अनुसार रेमडेसिविर मेडिसीन की केवल शासकीय उपलब्धता है ना कि निजी व्यवसाय के लिए आरोपियों ने मेडिकल व्यवसाय से जुड़े होने का फायदा उठाया । जबकिं कोरोना रोगी के परिजनों के भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।और 4000 / रूपये एमआरपी की एक शीशी को 18000/ रूपये में बिकी किया जा रहा था ।तोरवा पुलिस ने मुखबीर को खरीददार के रूप में भेजा । हास्पिटल के बाहर पुलिस को काफी इंतजार कराया लेकिन पुलिस ने धैर्य से काम लिया एवं रंगे हाथो आरोपियों को गिरफतार किया । आरोपियों के पास से एक रेमडेसिविर की शीशी 100 एमजी बरामद एवं शेष चार को आरोपियों ने बिकी कर दिया था। बिकी रकम 53000/ रूपये 500-500 के 106 नोट बरामद कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद किया गया है दोनो आरोपियो से पहचान पत्र बरामद कर लिया गया है,दोनो आरोपियों के मोबाईल जिसे पुलिस के समक्ष मुखबीर ने सम्पर्क किया था एवं आरोपियों के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई । इसमे आरोपी दिलीप कुमार सन्नाट पिता बराक सन्नाट उम्र 34 वर्ष पता सिरगिटटी महिमा नगर और द्वारिका सिंह पिता रघुपति सिंह उम्र 24 वर्ष पता सीपत खम्हरिया थाना सीपत शामिल है, इन आरोपियों से पृथक पृथक दो नग आई.डी कार्ड स्टार चिल्डन अस्पताल अग्रसेन चौक जिसमें आरोपियों का फोटो चस्पा है, 53000/ रूपये नगदी बिकी रकम, दो नग मोबाईल, किमती 25000/ रूपये एक नग रेमडीसिवीर इंजेक्शन कि शीशी 100 एमजी किमत 4000/ रु एमआरपी एक नग एक्टिवा स्कूटी बरामद किया गया कुल मशरूका करीबन एक लाख रूपये बरामद । टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि इस तरह की सूचना पुलिस को जरूर दे और कालाबाजारी होने से रोके,ताकि मरीजो और उनके परिजनों की भावनाओं से खिलवाड़ न हो सके।
