विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक की करोना से मौत

कोरबा कोरबा जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज सैकड़ों मरीज चिन्हांकित हो रहे हैं । इसके अलावा कई असमय ही काल के गाल में समा जा रहे हैं। आज कोरबा जिले के नापतोल विभाग (विधिक माप विज्ञान) में पदस्थ निरीक्षक की भी कोरोना वायरस ने जान ले ली।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के नाप तौल विभाग में पदस्थ चंद्रहास प्रधान की रिपोर्ट कुछ दिनों पूर्व पॉजिटिव आयी थी। जिसके बाद से ही कोरबा के कोविड हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था। आज शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी
 

Leave a Reply