रतलाम मंडल की 44 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए निरस्त, इंदौर से चलने वाली भी कई ट्रेनें रद्द; यात्रियों को किराया वापस होगा

कोरोना के बढ़ते मामलों और लगातार हो रही तालाबंदी का असर ट्रेनों पर दिखाई देने लगा है। यात्रियों की संख्या कम होते ही रेलवे ने ट्रेनें बंद करने के साथ ही उनके फेरे भी कम करना शुरू कर दिया है। रेलवे ने कुछ दिन पहले कुछ ट्रेनों को 15 मई तक निरस्त किया था, लेकिन शुक्रवार को इन ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए निरस्त कर दिया गया है।
जिन यात्रियों ने ट्रेनों में आरक्षण करवाया था, उन्हें किराया वापस किया जाएगा। साथ ही, कुछ और अन्य ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में रेलवे प्रशासन ने इंदौर बीकानेर, इंदौर-दिल्ली, महू-रतलाम के बीच चलने वाली डेमू स्पेशल ट्रेन और रतलाम-भीलवाड़ा ट्रेन को 15 मई तक निरस्त करने की घोषणा की थी, लेकिन शुक्रवार शाम रेलवे ने आदेश निकालकर इन ट्रेनों के साथ-साथ रतलाम मंडल से निकलने वाली कुल 44 ट्रेनों को निरस्त कर दिया। रेलवे ने इन ट्रेनों को निरस्त करने का कारण यात्रियों की कमी बताया है। ये ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए निरस्त रहेंगी।
इसके अलावा, इंदौर से चलने वाली इंदौर-लिंगमपल्ली एक्सप्रेस, इंदौर-नागपुर एक्सप्रेस, महू-नागपुर एक्सप्रेस, महू-यशवंतपुर एक्सप्रेस, इंदौर-ऊधमपुर एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस, इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस और इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी अनिश्चितकाल के लिए निरस्त कर दिया गया है। साथ ही, रेलवे ने इंदौर से उदयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन को 16 मई से अगले आदेश सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार शनिवार और उदयपुर से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलाने का निर्णय लिया है। इसी तरह अवंतिका एक्सप्रेस मुंबई से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और इंदौर से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उसके यात्रियों को किराया रिफंड किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09009
मुंबई सेंट्रल नई दिल्ली दुरंतो स्पेशल एक्सप्रेस
14 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09010
नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल दुरंतो स्पेशल एक्सप्रेस
15 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09025
बांद्रा टर्मिनस अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस
10 से मई अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09026
अमृतसर बांद्रा टर्मिनस क्लोन एक्सप्रेस
12 मगाड़ी संख्या 09009ई अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09227
मुम्बई सेंट्रल इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस
15मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09228
इदौर मुम्बई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस
16 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09229
मुम्बई सेंट्रल जयपुर दुरंतो एक्सप्रेस
11 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09230
जयपुर मुई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस
13 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09389
डॉ अम्बेडकर नगर रतलाम डेमू स्पेशल
20 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09390
रतलाम डॉ अम्बेडकर नगर डेमू स्पेशल
20 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09347
डॉ अम्बेडकर नगर रतलाम डेमू स्पेशल
20 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09348
रतलाम डॉ अम्बेडकर डेमू स्पेशल
20 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09345
रतलाम डॉ अम्बेडकर डेमू स्पेशल
20 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09346
भीलवाड़ा रतलाम स्पेशल डेमू
21मई से अगले आदेश तक निरस्त र
गाड़ी संख्या 09337/09338
इंदौर दिल्ली इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस
20 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09333/09334
इंदौर बीकानेर इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस
इंदौर बीकानेर इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 09816
कोटा मंदसौर स्पेशल एक्सप्रेस
01 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09815
मंदसौर कोटा स्पेशल एक्सप्रेस
01 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 02264
निजामुद्दीन पुणे स्पेशल एक्सप्रेस
03 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 02263
पुणे निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस
05 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09016
इंदौर लिंगमपल्ली स्पेशल एक्सप्रेस
08 मई से अगले आदेश तक निरस्तर
गाड़ी संख्या 09015
लिंगमपल्ली इदौर स्पेशल एक्सप्रेस
9 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09047
बान्द्रा टर्मिनस निजामुद्दीन युवा स्पेशल एक्सप्रेस
07 मई से अगले आदेश निरस्त
गाड़ी संख्या 09048
निजामुद्दीन बान्द्रा टर्मिनस युवा स्पेशल एक्सप्रेस
08 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09213
इदौर नागपुर स्पेशल एक्सप्रेस
02 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09214
नागपुर इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस
03 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09223
डॉ अम्बेडकर नगर नागपुर स्पेशल एक्सप्रेस
04 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09224
नागपुरडॉ अम्बेडकर नगर स्पेशल एक्सप्रेस
05 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09241
इंदौर उधमपुर स्पेशल एक्सप्रेस
03 मईसे अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09242
उधमपुर इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस
05 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09301
डॉ अम्बेडकर नगर यशवंतपुर स्पेशल एक्सप्रेस
02मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09302
यशवंतपुर डॉ अम्बेडकर नगर स्पेशल एक्सप्रेस
04मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09307
इंदौर चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस
06मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09308
चंडीगढ़ इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस
07 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09309
गांधीनगर इदौर स्पेशल एक्सप्रेस
04मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09310
इंदौर गांधीनगर स्पेशल एक्सप्रेस
03मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाडी संख्या 09325
अमृतासार स्पेशल एक्सप्रेस
01मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09326
अमृतसर इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस
06 मई से आले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या09335
गांधीधाम इदौर स्पेशल एक्सप्रेस
03 मई से आले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09371
पुरी हमसफर स्पेशल एक्सप्रेस
04 मई से अगले आदेश तक निरस्त
गाड़ी संख्या 09372
पुरी इंदौर हमसफर स्पेशल एक्सप्रेस
06 मई से अगले आदेशतक निरस्त
गाड़ी संख्या 09575
ओखा नाथ द्वारा स्पेशल एक्सप्रेस 05 मई से अगले आदेशतक निरस्त
गाड़ी संख्या09576 नाथद्वारा ओखा स्पेशल एक्सप्रेस 06 मई से अगले आदेशतक निरस्त
