नंदीग्राम में शुभेंदु का किला ध्वस्त, बाबुल सुप्रियो सहित BJP के तीन सांसद हार की कगार पर ; एक दर्जन से ज्यादा दलबदलू हारे

कोलकाता  पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार वापसी के साथ ही ममता दीदी ने नंदीग्राम का संग्राम भी जीत लिया है। कांटे की टक्कर में दीदी ने टीएमसी से बागी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से हरा दिया है। इसके साथ ही इस बार के चुनावी दंगल में कई दिग्गजों का दांव उल्टा पड़ा है। खास करके चुनाव से ऐन वक्त पहले पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने वाले एक दर्जन से ज्यादा नेता चुनाव हार गए हैं। ऐसे में अब सियासी गलियारों में इस बात की चर्च होने लगी है कि आने वाले पांच साल इन दलबदलूओं के लिए मुश्किल भरे रहने वाले हैं। क्योंकि ममता बनर्जी पूरे चुनाव में इन नेताओं को टारगेट करती रही हैं। उन्होंने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं को गद्दार कहा था।

बीजेपी के तीन सांसद भी हार की कगार पर

बीजेपी ने बंगाल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उसने अपने चार सांसदों को भी चुनावी मैदान में भी उतार दिया था। इसमें से तीन सांसद हार की कगार पर हैं। लॉकेट चटर्जी चुंचुरा सीट से, स्वपन्न दास गुप्ता तारकेश्वर सीट से और बाबुल सुप्रियो, टॉलीगंज से पीछे चल रहे हैं। सिर्फ निसिथ प्रामाणिक ही दिनहाटा सीट से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही क्रिकेटर अशोक डिंडा, अभिनेत्री पायल सरकार, अभिनेता यश दासगुप्ता, पूर्व आईपीएस भारती घोष सहित कई दिग्गज चुनाव हार रहे हैं।

दल बदलू जो वोटरों का दिल जीतते में कामयाब दिख रहे

1. मुकुल रॉय टीएमसी छोड़कर बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। वे कृष्णानगर उत्तर सीट से करीब 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

2. पार्थ चटर्जी, रानाघाट उत्तर पश्चिम सीट पर करीब 300 वोटों से आगे चल रहे हैं।

3. मिहिर गोस्वामी नाटाबाड़ी विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। वे हाल ही में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

4. सैकत पंजा, मोंटेश्वर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

5. पंडाबेश्वर सीट से बीजेपी उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी आगे चल रहे हैं। वे इसी साल टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

6. सीपीएम छोड़कर हाल ही बीजेपी में शामिल हुईं तापसी मंडल हल्दिया सीट से आगे चल रही हैं।

7. विश्वजीत दास बगदा सीट से आगे चल रहे हैं। वे 2019 में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

8. चकदह विधानसभा सीट से बीजेपी के बंकिम चंद्र घोष आगे चल रहे हैं। वे सीपीएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

9. टीएमसी छोड़कर बीजेपी की सीट पर मनिकचक से लड़ रहे गौरचंद्र मंडल आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply